हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त ने विभागों की समीक्षा बैठक की, जनपद की जन सुनवाई प्रणाली की सराहना की
Hardoi, Hardoi | Dec 13, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त रोशन जैकब ने की विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जनपद की जन सुनवाई प्रणाली की सराहना की है।समीक्षा बैठक डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंडलायुक्त ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं की प्रगति बढ़ाई जाये।