हरदोई: सुरसा में सहकारी समिति पर यूरिया खाद नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश, सचिव ने कहा- नहीं बाटेंगे खाद
Hardoi, Hardoi | Dec 12, 2024 सुरसा में सहकारी समिति पर यूरिया खाद नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश है। किसानों ने बताया कि सचिव ने कहा नहीं बाटेंगे खाद।पिछले दिनों बुआई के समय जहां किसान डीएपी खाद के लिए परेशान हुए थे वहीं अब जब उन्हें यूरिया की आवश्यकता है तो वह भी नहीं मिल पा रही है। गुरुवार सुबह से ही किस यूरिया लेने सुरसा में सहकारी समिति पहुंच गए थे पर सचिव ने खाद नहीं दी।