हरदोई: मेढू गांव में 2 बाइकों की भिंड़त में बाइक सवार की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, भाभी और 4 वर्षीय भतीजी घायल
Hardoi, Hardoi | Dec 13, 2024 हरपालपुर थाना क्षेत्र के नांदखेड़ा निवासी कमलेश दिल्ली में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था।बताया गया है गुरुवार की शाम को हरदोई से अपनी भाभी सावित्री औऱ 4 वर्षीय मासूम भतीजी को लेकर घर वापस जा रहा था। इसी बीच कोतवाली शहर क्षेत्र में सांडी रोड पर मेढू गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस दोनों बाइक पर सवार सभी लोग घायल हो गए।