कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत भुपियामऊ के निकट महिंद्रा एजेंसी के सामने बुधवार की शाम 6:30 बजे एक अज्ञात फोर व्हीलर ने बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस और भुपियामऊ पुलिस चौकी को सूचना दी।घायल महिला को तुरंत अस्पताल भेजा गया घायल महिला कोहला गांव की है।