कुडू: लोहरदगा में विमरला माइंस का गतिरोध खत्म, टोकन सिस्टम लागू, ट्रकों को समान लोडिंग-ट्रिप की सहमति
लोहरदगा- गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे विमरला माइंस पहुंचा, जहां पिछले सप्ताह से लोडरों की मांगों को लेकर कामकाज ठप पड़ा था। कंपनी और लोडरों के बीच सहमति नहीं बन पाने के कारण माइंस बंद चल रही थी, जिससे ट्रक संचालन भी प्रभावित हो रहा था।