कानपुर: नौबस्ता में तमंचा लेकर बेटे की हत्या करने घर में घुसे पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,तमंचा बरामद
नौबस्ता में बेटे की हत्या के इरादे से तमंचा लेकर घर में दाखिल हुए पिता को पुत्र की सूचना पर तत्काल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक गौरव चौधरी के नेतृत्व में आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।