कानपुर: कानपुर सांसद रमेश अवस्थी को ज्ञापन देकर की गई पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग
कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित ने कानपुर नगर से सांसद रमेश अवस्थी को ज्ञापन देकर पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों को गुजारा भत्ता, जीवन बीमा, कैशलेस इलाज और नो प्रॉफिट नो लॉस पर आवासीय प्लॉट उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की गई है।