कानपुर: चकेरी पुलिस ने 3 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी के 4 वाहन बरामद
चकेरी थाने के पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी वीरेंद्र साहनी ,संजय गौतम और नजरे आलम उर्फ मानू हैं ।वीरेंद्र और संजय वाहनों को चोरी करते थे और नजरे आलम इनको काटकर उनके पार्ट्स बेचता था।तीनों के पास से चोरी के चार वाहन बरामद किए गए हैं।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।