कानपुर: कानपुर विश्वविद्यालय कैंपस में नकाबपोश बदमाश ने चाकू की नोक पर दिनदहाड़े महिला प्रोफेसर को लूटा,मुकदमा दर्ज
कानपुर विश्वविद्यालय कैंपस में नकाबपोश बदमाश ने महिला प्रोफेसर डॉक्टर कल्पना अग्निहोत्री के गले में चाकू लगाकर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ने जेवरात कैश लैपटॉप और फोन समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया। थाना प्रभारी ने बताया पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे है। जल्द खुलासा किया जाएगा।