हुसैनाबाद: हुसैनाबाद के डॉ. आकाशदीप प्रियदर्शी ने MBBS में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया, गांव में जश्न
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार गांव निवासी प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता के पुत्र डॉ. आकाशदीप प्रियदर्शी ने MBBS में गोल्ड मेडल हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है। बताया जाता है कि डॉ. आकाशदीप बचपन से ही मेधावी और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं। कड़ी मेहनत