अकबरपुर: पुलिस उपाधीक्षक के जनपद मेरठ स्थानांतरण पर कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुआ भव्य विदाई समारोह
पुलिस अधीक्षक कार्यालय कानपुर देहात में एक भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार गुप्ता के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। शासन के निर्देशों के क्रम में संजय कुमार गुप्ता का स्थानांतरण जनपद कानपुर देहात से जनपद मेरठ में हुआ है।