चांदपुर: चांदपुर के बमनोला में मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत पर सीओ चांदपुर को जांच के लिए किया निर्देशित
मंगलवार की सांय करीब 7:15 बजे एक वीडियो सामने आया जो की चांदपुर क्षेत्र के गांव बमनोला का बताया जा रहा है ।बताया जाता है कि वहां मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।इस संबंध में सीओ चांदपुर को संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर जांच के लिए निर्देशित किया गया है।