चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में भागवत कथा का चौथा दिन, आचार्य हिमांशु जी महाराज ने कृष्ण लीला के प्रसंग सुनाए
चक्रधरपुर नगर के थाना रोड स्थित गायत्री कुंज में समस्त भगेरिया परिवार की ओर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया हैl कथा के चौथे दिन, बुधवार को वृंदावन से पधारे श्रदेय आचार्य हिमांशु जी महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करायाl कथा का शुभारंभ गुरु वंदना के साथ हुआl कथा व्यास आचार्य हिमांशु जी महाराज ने कहा कि परमात्मा ही परम सत्य हैl