बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार में साइबर ठगी का अनूठा मामला: खुद को ASP बताकर पति के विवाद में समझौता कराने का झांसा देकर उड़ाए ₹4000
बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के गीधपुरी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां अज्ञात व्यक्ति ने खुद को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बताकर 4 हजार रुपये की ठगी कर ली।मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बलौदा बाजार जिले के गीधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बोहारडीह का है। यहां 5 अप्रैल को दो महिलाओं के बीच विवाद हुआ था। इस मामले म