श्रीनगर: प्रशासन की मौजूदगी में सिंघिया पंचायत में विद्युत पावर सबस्टेशन का निर्माण कार्य प्रारंभ
सिंघिया पंचायत के सिसवा गांव में लंबे समय से भूमि विवाद के कारण रुका हुआ विद्युत पावर सबस्टेशन निर्माण कार्य बुधवार को 11 बजे प्रशासन की मौजूदगी में शुरू करा दिया गया। विवादित भूमि को लेकर पूर्व में कई बार निर्माण कार्य प्रारंभ करने का प्रयास किया गया था, लेकिन एक व्यक्ति के द्वारा बार-बार विरोध करने के कारण एक वर्ष से कार्य शुरू नहीं हो सका था।