धमतरी: मकेश्वर वार्ड में एक सप्ताह के भीतर तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार धनेश्वर ठाकुर नाम के व्यक्ति ने अपने घर पर फांसी लगा लिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। आज सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है की खुदकुशी का कारण अभी अज्ञात है, मर्ग कायम कर जांच किया जा रहा है।