गुमला: फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की वारंट तामिल, एससी/एसटी एक्ट मामले में पुलिस की कार्रवाई
Gumla, Gumla | May 17, 2026 एससी/एसटी थाना कांड संख्या 01/26 दिनांक 21 जनवरी 2026 से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की वारंट तामिल की कार्रवाई की है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा व अन्य धाराओं तथा एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जप्ति की कार्रवाई की जाएगी।