आरा: खजुअता गांव के समीप नीलगाय के सामने आने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, ड्राइवर की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jun 19, 2024 खजुआता गांव के समीप ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृत ट्रैक्टर चालक पियनिया गांव का रहने वाला विशाल पासवान बताया गया है जो की सीमेंट लेने के लिए ट्रैक्टर से जा रहा था तभी सामने नीलगाय आ गई और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिससे घटनास्थल पर ही ड्राइवर की मौत हो गई।