आरा: गंगा दशहरा को शिवपुर घाट पर गंगा में डूबे चार युवकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग से मिले चार-चार लाख रुपये का चेक
Arrah, Bhojpur | Jun 18, 2024 गंगा दशहरा को शिवपुर घाट पर गंगा में डूबे चार युवकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग से मिले चार-चार लाख रुपये का चेक शाहपुर के बीडीओ राकेश कुमार ने दिया। बीडीओ ने बताया कि पारिवारिक लाभ योजना की राशि अलग से दी जायेगी। डूबने वाले चारों युवक प्रखंड की लहंग डुमरिया पंचायत के खरौनी गांव के रहने वाले थे। मृतकों दीपू यादव, सोनू यादव, निशु शर्मा और रामजी गोंड थे