आरा: शीतल टोला में संपति बटवारे के विवाद में पुत्र ने पिता का सिर फोड़ा,पिस्टल के बट से मारने का आरोप
Arrah, Bhojpur | Jun 18, 2024 संपत्ति बंटवारे के विवाद में पुत्र ने पिता का सिर फोड़ा। घटना नगर थाना क्षेत्र के शीतल टोला की है। जख्मी व्यक्ति का नाम ललन यादव बताया गया। उसने बताया कि उसका छोटा बेटा सुरेश यादव अपने तीन पुत्रों के साथ अचानक घर में घुसा और पिस्टल के बट से सिर पर कई बार हमला किया। जिससे वह लहू लुहान हो गए और गिरकर जख्मी हो गए। सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।