आरा: खैरा बधार में लू-लगने के कारण बाजार करने जा रहे एक मजदूर की मौत हो गई
Arrah, Bhojpur | Jun 18, 2024 भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के खैरा बधार में लू-लगने के कारण बाजार करने जा रहे एक मजदूर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी स्व.रूपा दास के 55 वर्षीय पुत्र बिंदा राम हैं एवं वह पेशे से मजदूर थे।