डुमरांव: कांव नदी में अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी, देर रात्रि के बाद हुई पहचान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Dumraon, Buxar | Jul 4, 2026 डुमरांव थाना क्षेत्र के खलवा इनार गांव के समीप कांव नदी में शुक्रवार देर शाम 6:30 बजे एक अधेड़ महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नदी किनारे खेती करने पहुंचे ग्रामीणों ने सबसे पहले पानी में औंधे मुंह पड़ा शव देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।