टीकमगढ़ के शिव धाम कुंडेश्वर में मंगलवार को मोनिया नृत्य और गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बुंदेली गीतों पर पारंपरिक मोनिया नृत्य का प्रदर्शन किया। समूची बुंदेलखंड में दीपावली के दूसरे दिन मोनिया नृत्य की परंपरा सदियों से चली आ रही है।