श्योपुर: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत, कोतवाली थाने में मर्ग कायम
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बडौदा रोड पर सादुल्ला मार्केट के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने एक बाइक सवार युवक को बुधवार को रात्रि 7 बजे टक्कर मार दी, जिसमें घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।