वाराणसी: कफ सिरप मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार शुभम जायसवाल और उसके करीबी पर ₹25,000 का इनाम घोषित
वाराणसी : एमपी के छिंदवाड़ा में 11 बच्चों की मौत के बाद कोडीन युक्त कफ सिरप पर लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में छापामारी एवं गिरफ्तारी का दौर चल रहा है। कफ सिरप किनपिंग शुभम जायसवाल फरार चल रहा है। रोहनिया क्षेत्र में जिम के नीचे गोदाम से दो करोड़ के कफ सिरप बरामद किया।