बिंदकी: सेलावन गांव में फाग के दौरान मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट, एक किशोर सहित दो लोग घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सेलावन गांव में होली के त्यौहार में मंदिर परिसर में सोमवार की रात 10 बजे चल रहे फाग कार्यक्रम में मामूली कहासुनी में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक पक्ष का किशोर धनराज उम्र 14 वर्ष पुत्र दिनेश तथा दूसरे पक्ष का अधेड़ जितेंद्र कुमार उर्फ कजरारे उम्र 50 वर्ष घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू किया।