सोनबरसा: पांच दिन बाद भी अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं, जांच जारी
इंडो-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सरलाही जिले के सीतलपुर गांव के पास 25 मई को बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान पांच दिन बाद भी नहीं हो सकी है। शव पीलर संख्या 317/2 के निकट इंडो-नेपाल सड़क से करीब 500 मीटर अंदर नेपाल क्षेत्र में मिला था। शव के पास से नेपाली देसी सोफी शराब की 14 बोतलें, 11 रुपये भारतीय मुद्रा तथा युवक के हाथ में पहना “जगत राउत” लिखा ब्रेसलेट बरा