मढ़ौरा: मढ़ौरा से अमरनाथ यात्रा के लिए 24 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना
Marhaura, Saran | Jun 30, 2026 मढ़ौरा से अमरनाथ यात्रा के लिए मंगलवार को 24 श्रद्धालुओं का जत्था विधिवत् पूजा अर्चना के बाद रवाना हुआ । मंगलवार की दोपहर बारह बजे बजे पूर्व मुख्य पार्षद ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को गढ़देवी मंदिर परिसर में अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया जबकि यात्रा सामग्री आदि भी वितरण करके सकुशल सभी को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया गया।