डुमरा: पुनौरा पुलिस ने रंजीतपुर गांव में शराब के नशे में पत्नी व घरवालों के साथ मारपीट व हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
पुनौरा थाने की पुलिस ने रंजीतपुर गांव में शराब के नशे में पत्नी व घरवालों के साथ मारपीट व हंगामा करते व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान रंजीतपुर निवासी नागेश्वर साह के रुप में की गयी है। इस संबंध में आरोपित की पत्नी सुनीता देवी के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।