मंझनपुर: मंझनपुर में तहसील दिवस पर गूंजा जनता का मुद्दा, सीओ जनेश्वर पाण्डेय ने दिए सख्त निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
कौशाम्बी के मंझनपुर तहसील में शनिवार को लगभग 11 बजे तहसील दिवस के अवसर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जहां क्षेत्राधिकारी जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय ने राजस्व अधिकारियों के साथ आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिन पर अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।