सिंगरौली: जिले में खाद्यान्न पाने वाले हितग्राही 15 जून तक कराएं ई-केवाईसी वरना खाद्यान्न मिलने में होगी दिक्कत
जिला आपूर्ति अधिकारी ने ऐसे हितग्राही जिनके परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई वे उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं से संपर्क कर दिनांक 15 जून 2025 के पूर्व ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराने की अपील की है अन्यथा हितग्राहियों को आगामी माह से खाद्यान्न प्राप्त करने में असुविधा हो सकती है।