सिंगरौली: पत्नी को बिना कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद से हटाने का आरोप, कतरिहार के युवक ने कलेक्टर से की शिकायत
जनसुनवाई में कतरिहार निवासी युवक अर्जुन सिंह ने आवेदन देते हुए बताया कि मेरी पत्नी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केंद्र क्रमांक 3 का पतरिहार में पदस्थ थी। जहां मेरी पत्नी को बिना कारण पद से हटा दिया गया। पीड़ित ने सिंगरौली कलेक्टर से इस मामले पर निष्पक्ष जांच और जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।