हुज़ूर: भोपाल में अप्सरा टॉकीज के पास खंबे पर चढ़ा एक युवक,करंट से हुई मौत
Huzur, Bhopal | Feb 23, 2024 राजधानी भोपाल में स्थित अप्सरा टॉकीज के पास एक युवक शराब के नशे में धुत होकर खंबे पर चढ़ गया। हाईटेंशन को छूने से उसे जोरदार शॉक लगा। इससे बुरी तरह से झुलसने के बाद वह जमीन पर गिरा। राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे हमीदिया अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।