जशपुर: एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार बोले- दुल्हन के लापता होने की शिकायत मिली, जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के पसिया गांव में शादी समारोह के दौरान दुल्हन के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि दुल्हन अपने परिजनों के साथ सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन लेकर चली गई। घटना के बाद बगीचा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। बुधवार की शाम 4 बजे ASP ने बताया कि आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दीगई