मानिकपुर: बीएसए चित्रकूट ने शैक्षिक भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
चित्रकूट में शनिवार सुबह 11 बजे बीएसए बी.के. शर्मा ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बच्चों के शैक्षिक भ्रमण दल को प्रयागराज के लिए रवाना किया। 90 छात्र-छात्राएं और 10 शिक्षक इसमें शामिल हुए। भ्रमण में ऐतिहासिक स्थल व तारामंडल दिखाए जाएंगे, जिससे बच्चों में वैज्ञानिक सोच और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।