करनैलगंज: बार एसोसिएशन करनैलगंज के चुनाव में एल्डर कमेटी के गठन का दिया गया निर्देश
बार एसोसिएशन करनैलगंज के चुनाव के लिये बार काउंसिल आफ उ०प्र० के द्वारा आदेश पारित किया गया है। जिसमें स्पष्ट किया है कि एल्डर कमेटी का गठन वरिष्ठता के क्रम में करते हुए दो सप्ताह के भीतर चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया जाए। गुरूवार 4 बजे अधिवक्ता रामबाबू पांडेय ने बताया उनकी शिकायत पर बार काउंसिल आफ उ०प्र० ने आदेश पारित कर एल्डर कमेटी के गठन के निर्देश दिए।