करनैलगंज: कटरा बाजार थाना पुलिस ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया, सैकड़ों लोगों ने चखा खिचड़ी का प्रसाद
बुधवार को 2 बजे कटरा बाजार थाना पुलिस ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी भोज का शुभारंभ किया। थाने के बाहर लगे पंडाल में सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अपराध निरीक्षक रमाशंकर राय, उपनिरीक्षक पवन सिंह,अखिलेश राही, पेशकार यादव, अवधेश यादव, हौंसला यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।