हुज़ूर: वीआईपी रोड पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Huzur, Bhopal | Jul 5, 2026 भोपाल के वीआईपी रोड पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो रविवार तड़के करीब 4 बजे का बताया जा रहा है। इसमें तीन युवक कार की सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीते दिखाई दे रहे हैं, जबकि चालक तेज रफ्तार में लापरवाही से कार चलाता नजर आ रहा है।