बिथान: बिथान में महिला ने विधायक से की मांग, कहा- आधार कार्ड पर चालू हो शराब, देसी शराब से हो रही मौत
बिथान बीते दिनों 20 सूत्री की बैठक में पहुंचे हसनपुर विधायक राजकुमार राय से एक महिला ने शराब को लेकर बड़ी बात कह दी। महिला ने बताई की देसी शराब से लोगों की मौत हो रही है। सरकार आधार कार्ड पर शराब को चालू कर दे जिससे छोटे बच्चों को शराब नहीं मिल सके। महिला के द्वारा विधायक से किए गए मांग की जानकारी बुधवार को समय करीब 6:00 बजे स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई।