बदायूं: कछला चौराहे पर नवनियुक्त भाजपा बृज क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का भव्य स्वागत,संगठन को और मजबूत बनाने का लिया संकल्प
Budaun, Budaun | Jul 5, 2026 बदायूं जनपद के कछला चौराहे पर रविवार डेढ़ बजे के आसपास भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त बृज क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्र हुए और फूल-मालाएं पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।