मनोहरथाना: मनोहर थाना क्षेत्र के चार ग्राम पंचायतों में जन-जन तक प्रचार प्रसार के लिए रथ यात्रा पहुंची
रथ यात्रा ने शोरती, चंदीपुर, अर्जुनपुरा, खेरखेडा ग्राम पंचायतों मे पहुंच कर सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन को दी।सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक प्रचार प्रसार के लिए चलाई गई रथ यात्रा चार ग्राम पंचायतों में पहुची।कोलुखेडी मेवातियान मे संभागीय प्रभारी पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नगर ने रथ का पूजन किया व आमजन को जानकारी दी।