चास: सेक्टर 6 से लापता लैब टेक्निशियन संतोष कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं
Chas, Bokaro | Apr 18, 2026 बोकारो जिले के सेक्टर छ थाना क्षेत्र से 27 अगस्त 2025 से लापता लैब टेक्नशियन संतोष कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लंबे समय बीत जाने के बावजूद पुलिस की जांच में कोई ठोस प्रगति नहीं होने से परिजन परेशान है और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। परिवार ने संतोष की जानकारी देने वाले को एक लाख इनाम देने की घोषणा की है। फिर भी मामला जस का तस है।