दुमका: कोर्ट परिसर स्थित न्याय सदन में मासिक लोक अदालत में 332 वादों का निपटारा, ₹7,62,44,606 का समझौता
शनिवार को दोपहर 1 30 बजे के करीब कोर्ट परिसर स्थित न्याय सदन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका उत्तम सागर राणा द्वारा बताया गया कि मासिक लोक अदालत में न्यायालय में लंबित वादों के अलावा दुमका जिला में स्थित विभिन्न विभागों के फौजदारी संबंधी मामलों का आपसी सुलह समझौता हुआ।