बिंदकी: बिंदकी में राधा कृष्ण संकीर्तन महिला मंडल की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा, शरबत वितरण के साथ हुआ सुंदरकांड पाठ
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के गांधी चौराहे के समीप स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में मंगलवार को दिन में करीब 3:00 बजे श्री राधा कृष्ण कीर्तन महिला मंडल की एक बैठक हुई। जिसमें संगठन मजबूती पर बल दिया गया। बैठक के उपरांत ठंडा मीठा शरबत का वितरण किया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ भी किया गया। बताया जाता है कि पाठ करने से सभी संकट दूर होते है।