भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में श्रमिक आरोग्य मेला आयोजित, 72 मरीजों का परीक्षण किया गया
ब्लॉक जागीर क्षेत्र के तारापुर स्थित मां शारदा ईंट भट्टे पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यह मेला 28 अप्रैल से शुरू होकर एक सप्ताह तक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रमिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।