लोहरदगा: कैरो के सुखदेव उराँव जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित
लोहरदगा जिला परिषद अध्यक्ष के रिक्त पद के लिए शनिवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अप्रत्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह निर्वाचन सुबह लगभग 11:30 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों की उपस्थिति में विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया।