लोहरदगा: बरही पुल से नदी में गिरी सीमेंट से लदी ट्रक, लोहरदगा-बेड़ो मार्ग पर हुआ हादसा, टला बड़ा खतरा
लोहरदगा बेड़ो मुख्य पथ पर सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरही पुल के समीप शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सरायकेला से सीमेंट लादकर गुमला जिले के कोटाम जा रही एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी। हादसा बेहद भयावह था, जिसमें ट्रक के परखच्चे उड़ गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक इस दुर्घटना में बाल बाल ब