समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पाहेपुर मोहल्ले में हथियारबंद बदमाशों का हमला, दो लोग घायल
कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पाहेपुर मुहल्ला में हथियार से लैस बदमाशों ने एक घर पर हमला कर दिया और परिवार के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पाहेपुर मुहल्ला में देर शाम हथियार से लैस कुछ बदमाश अचानक एक घर में घुस आए।