कर्वी: चित्रकूट के कर्वी में जुआ खेलते 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने नकदी और ताश के पत्ते किए बरामद
चित्रकूट की कोतवाली कर्वी पुलिस ने आज सोमवार शाम 6:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि जुआ खेलने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों को ताश पर हार-जीत की बाजी लगाते पकड़ा। मौके से 9 हजार 210 रुपये, 52 ताश के पत्ते और 810 रुपये बरामद किए गए हैं।