औराई: औराई प्रखंड में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिजली आपूर्ति ठप
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे में आई तेज आंधी और बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। तेज आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली की तार टूट गए। वहीं कई जगहों पर बिजली की खंभे टेढ़ा हो जाने के कारण पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है।